शाहजहांपुर: मकान मालकिन के घर चोरी करने वाला किरायेदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सोने का टुकड़ा बरामद
शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5.60 ग्राम पीली धातु (सोने) का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 26 जून को मकान मालकिन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किरायेदार समीर, उसकी बहन और पिता शहजाद ने उसकी गैरमौजूदगी में लॉकर से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। विवेचना के दौरान मंगलवार को मुखबिर की सूचना