ऊंचाहार: पूरनमऊ गाँव में कलयुगी बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर तोड़ा हाथ, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ गाँव में कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में पिता का हाथ तोड़ दिया और बड़ी बहन से भी मारपीट की।पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।गाँव के सरदार पासी ने बताया कि, मंगलवार को उसके बेटे ने मामूली बात पर बड़ी बहन को पीटना शुरू कर दिया और बीचबचाव करने पर मारपीट कर उसका भी हाथ तोड़ डाला।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।