शाजापुर: शाजापुर में देर रात को निकला टेंशन चौराहे के गणपति का चल समारोह, स्थापित की 20 फिट ऊंची मूर्ति
शाजापुर में देर रात को टेंशन चौराहे के गणपति का चल समारोह निकला। जो नगर के मुख्य मार्गो से गुजरा। झांकी पंडाल समिति द्वारा 20 फीट ऊंची गणेश जी की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई। कप्तान जनसेवा मंच के नरेश कप्तान ने बताया कि टेंशन चौराहे पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां पर 20 फीट ऊंची गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई है।