शाजापुर: तीन लोगों को चोरी की शंका में लोगों ने पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस को साैंपा, पुलिस कर रही मामले की जांच
शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में लोगों ने तीन लोगों को चोरी की शंका में पकड़कर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि पकड़े गए तीनों लोगों की गतिविधि संदिग्ध लग रही थी। साथ ही क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है।