शाजापुर: बिजली मेंटेनेंस के चलते शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में सुबह सुबह 8:00 से 12:00 तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
बिजली कंपनी द्वारा रविवार को मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में चार घंटे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मुलीखेडा, शाजापुर प्रथम, जेल, इमरजेंसी,दुपाडा रोड फीडर सब स्टेशन पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 से दोपहर12बजे तक कई क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।