शाजापुर: बेरछा रोड पर सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शाजापुर में बेरछा रोड पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में गोपाल पिता लक्ष्मी चंद और राधेश्याम पिता दुलीचंद घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिले में आए दिन सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं।