देवघर: जसीडीह: सुजानी गांव के पास जंगल से पुलिस ने अज्ञात महिला का दफनाया हुआ शव बरामद किया
जसीडीह के सुजानी गांव के समीप के जंगल से पुलिस ने अज्ञात महिला का दफन किया हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि रविवार के सुबह लगभग 9:00 आसपास की ग्रामीण मवेशी चराने के लिए गए थे इसी दौरान शव दिखाई पड़ा इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।