झाझा: बाराकोला पंचायत के वार्ड संख्या 5 दुधरवा गांव में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Jhajha, Jamui | Jan 19, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र के बाराकोला पंचायत के वार्ड संख्या 5 दुधरवा गांव में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नही रहने पर ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधा उपलब्ध करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों को आवास योजना,पेंशन योजना सहित अन्य योजना का लाभ नही मिल रहा है जिसके कारण हमलोगों को परेशानी होती है।इसलिये जिला के पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारी से मांग करते हैं की सुविधा उपलब्ध करे।