झाझा: झाझा रेलवे आवास संख्या 396 से अज्ञात चोरों ने की नकदी, जेवरात व अन्य सामान की चोरी
Jhajha, Jamui | Jan 19, 2024 झाझा-रेलवे काॅलोनी में एक बंद रेलवे आवास में अज्ञात चोरों ने नकदी सहित कई सामग्री चोरी कर ली। दरअसल रेलवे चांदवारी मैदान के समीप रेलवे आवास संख्या 396 में रह रहे लोग अपने आवास में नहीं थे। वहीं जब शुक्रवार को वो अपने आवास पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद घर के सदस्य घर के अंदर गए तो टूटी हुई आलमारी की जांच की। जिसके बाद पता चला कि उसमें रखी नकदी, जेवर एवं अन्य सामग्री चोरी हो गई है।