झाझा: पुरानी बाजार में एक हार्डवेयर दुकान पर पड़ा वाणिज्य कर विभाग का छापा
Jhajha, Jamui | Jan 18, 2024 झाझा-गुरूवार को झाझा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार मे एक हार्डवेयर दुकान में वाणिज्य कर विभाग अन्वेषण ब्यूरो भागलपुर प्रमंडल एवं वाणिज्य कर विभाग अंचल जमुई ने संयुक्त रूप से छापेमारी किया।इस दौरान हार्डवेयर दुकान में रखे सामग्री और स्टाॅक से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दुकान संचालक से लिया। हालांकि इस दौरान पदाधिकारी कुछ भी बताने से इनकार करते हुए जांच पड़ताल कर ही पूरी जानकारी देने की बात की।