झाझा: झाझा मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास भाजपा की ओर से लोगों के बीच हनुमान चालीसा का किया गया वितरण
Jhajha, Jamui | Jan 18, 2024 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को झाझा मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में लोगों के बीच हनुमान चालीस का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश कुमार साव ने लोगों को हनुमान चालीसा वितरित करते हुए कहा की 21 जनवरी को झाझा से निकलने वाली भव्य राम शोभायात्रा में लोग शामिल हो और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाए।