आरोन: ग्राम चितावर में झुंड से बिछड़े हिरण के बच्चे को कुत्ते ने किया घायल, डायल 112 के जवानों ने बचाया
Aron, Guna | May 12, 2026 आरोन थाना क्षेत्र के चितावर गांव में कुत्ते के काटने से हिरण के घायल बच्चे को डायल 112 के जवानों ने बचा लिया। 12 मई को थाना प्रभारी ने बताया, हिरण का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ कर बस्ती में आ गया, जहां कुत्ते ने नोच कर काट लिया खा लिया। जिसकी सूचना मिलने पर आरक्षक जितेंद्र यादव, पायलट विजय रघुवंशी ने संरक्षण में लेकर इलाज के लिए वन केंद्र आरोन मैं उपचार हुआ।