बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 28 फरवरी को होगा जॉब कैम्प, 20 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम आईटीआई कैंपस में 28 फरवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां सेल्स ट्रेनी के 20 पदों पर बहाली होगी. यह बातें बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 11:00 बजे से जॉब कैम्प आयोजित होगी. इक्छुक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं.