बेगूसराय: गोल शार्ट बॉल नेशनल रेफरी क्लीनिक का चयन 1 और 2 मार्च को फर्टिलाइजर मैदान में होगा, महमदपुर में पेट्रोन की प्रेसवार्ता
गोल शार्ट बॉल नेशनल रेफरी क्लिनिक का 01 एवं 02 मार्च को फर्टिलाइजर मैदान में चयन किया जाएगा. इसके लिए 100 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे. यह बातें महमदपुर में बुधवार की दोपहर 01:00 बजे पेट्रोन डॉ रंजन चौधरी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया कि यह बेहद रोचक खेल है. जिले के युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की.