बेगूसराय: महाशिवरात्रि पर कर्पूरी स्थान से निकली शिव की बारात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के कर्पूरी स्थान चौक से बुधवार की शाम 7:00 बजे भगवान शिव की बारात निकाली गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. बारात में दर्जनों की संख्या में शिव भक्त डांस करते नजर आए. इस संबंध में सदर एसडीओ ने कहा कि नगर थाना की पुलिस सुरक्षा को लेकर तैनात रही. शिव की बारात में भूत-पिशाच भी शामिल हुए.