सिधौली: गणेशपुर के पास सड़क पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग हुए घायल
जनपद के सिधौली तहसील क्षेत्र के गणेशपुर के पास तेज रफ्तार कार सड़क पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई दुर्घटना में कार में सवार चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते दो घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है दो घायलों का उपचार जारी है।