फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव से शहरवासी परेशान
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव से शहरवासी परेशान हैं। गुरुवार को 12 बजे स्थानीय लोगों ने बताया वार्ड संख्या 24 25 में जलजमाव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियां झेलनी पड़ती है। महिलाओं को मंदिर जाने में दिक्कत हो रही है।