हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर जमीन के सौदे में धोखाधड़ी कर ₹17 लाख 50 हजार हड़पने के आरोप में 7 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जमीन के सौदे में धोखाधड़ी कर 17 लाख 50 हजार रुपए हड़पने के आरोप में टाउन पुलिस थाना में सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिवादी दीक्षित गर्ग पुत्र सतपाल गर्ग निवासी पंजाबी मोहल्ला, टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह व्यवसायी है।