सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 'मेरे सपनों का भारत चित्रकला कार्यक्रम' जनपद में संचालित कुल 442 परिषदीय उच्च/कम्पोजिट विद्यालयों के सापेक्ष आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को 237 विद्यालयों में स्थानीय मा० जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावाकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजित की गयी है तथा इसके अतिरिक्त कुल 46 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को स्थानीय मा० जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावाकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। शेष 205 परिषदीय विद्यालयों में प्रतियोगिता दिनांक 22 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता संबंधी फोटोग्राफ्स व वीडियों निर्धारित वेबसाइट में अपलोड किये जा रहे है तथा शिक्षकों द्वारा भी विभिन्न सोशल मीडिया यथा फेसबुक, इन्टाग्राम, ट्वीटर इत्यादित पर अपलोड किये जा रहे है। विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं की दिनांक 24 सितम्बर
Mau, Chitrakoot | Sep 21, 2026