भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल की लैब में ऑटोमेटिक फुल मशीन खराब, जांचें ठप
बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1 बजे रियलटी चैक में ओपीङी के समय लैब में ऑटोमेटिक जांच मशीन खराब होने से कई दिनों से जरूरी टेस्ट बंद हैं। मरीजों को अब निजी लैब में 2200–2500 रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ रही है। सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि मशीन ठीक कराने की प्रक्रिया जारी है, जल्द सेवाएं बहाल होंगी।