जानसठ: भलवा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल
जानसठ के भलवा मार्ग पर रविवार शाम 5:00 के आसपास उस समय सड़क हादसा हो गया जब मोनू नामक युवक बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल ककरौली से वापस लौट रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार के चलते बाइक फिसल गयी और सड़क हादसा हो गया, जिसमे बाइक सवार मोनू गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कराया भर्ती।