जानसठ: भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी बिजली घर पर BKU अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कर्मचारियों पर तानाशाही का लगाया आरोप
भोपा क्षेत्र के भोकर हेडी कस्बे में स्थित बिजली घर पर बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 11:00 के आसपास भारतीय किसान यूनियन और अराजनीतिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध किया,आरोप है कि कहीं क्षेत्र के किसान एवं गरीब परिवारों के बिजली के बकाया बिल जमा होने के बाद भी उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं, उसी क्रम में रात्रि धरना प्रदर्शन किया।