एकंगरसराय: एकंगरसराय के महमदपुर विद्यालय में चार वर्षों से चापाकल खराब, पेयजल संकट
एकंगरसराय प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महमदपुर में पिछले चार वर्षों से खराब पड़े चापाकल के कारण गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी ने बताया कि चापाकल करीब चार साल से खराब पड़ा है। इ