कुरडेग: कुरडेग के बरमुंडा गांव में कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
कुरडेग के गढ़ियाजोर पंचायत अंतर्गत बरमुंडा गांव में रविवार को 10:00 कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई ।कार्यक्रम में महिलाएं शामिल हुई ,जो नदी से जल लेकर पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद मंदिर में कलश का स्थापना करते हुए 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हुई। बताया गया कि सोमवार को हवन पूजन के साथ इसका समापन होगा।