चकिया: चकिया तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 112 मामलों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया
चकिया तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी चन्दौली चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने आवास, वृद्धा पेंशन, जमीन स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई।