अनगड़ा: सिरका ग्राम में तीन दिवसीय कला और संस्कृति कार्यशाला का समापन
Angara, Ranchi | Jan 23, 2025 अनगड़ा प्रखंड के सिरका ग्राम में झारखंड सरकार एवं कुंजवन द्वारा पद्मश्री मुकुंद नायक की अगवाई में आयोजित कला संस्कृति पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आज गुरुवार को शाम 5:00 बजे समापन हो गया । इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।