फतुहा: बांका घाट स्टेशन से पूरव अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की हुई मौत।
Fatwah, Patna | Jun 29, 2026 बंका घाट स्टेशन से पूरब आज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई है। यह घटना सुबह करीब 11:00 बजे घटी है। सूचना पर बंका घाट रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। बंका घाट रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रयास किया जा रहा है।