गुना नगर: उज्जैन के संत उमाकांत महाराज ने कहा - मांसाहार बंद नहीं हुआ तो रात को सोएंगे, सवेरा नहीं देख पाएंगे
गुना में मालपुर रोड पर 16 अप्रैल को एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। उज्जैन के परम संत बाबा उमाकांत महाराज ने कहा, मानव शरीर ईश्वर की अनमोल देन है इसे शुद्ध और पवित्र बनाएं। अंडा मांस मछली जैसे मांसाहारी पदार्थ का सेवन करने से शरीर मुर्दाघर बन जाएगा। मांसाहार बंद नहीं हुआ तो रात को सोएंगे सवेरा नहीं देख पाएंगे। आयोजन में कई जिलों के अनुयाई शामिल हुए।