बदलापुर: कमालपुर के बटाऊबीर में तीन वर्षों से बिना ढक्कन पड़ा सोख्ता, दुकानदारों ने कहा- यह दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण
बदलापुर तहसील क्षेत्र के कमालपुर बाजार के बटाऊबीर चौराहे के समीप स्थित श्रीगणेश राम इंटर कॉलेज के सामने सार्वजनिक नल के पास बना सोखता पिछले करीब तीन वर्षों से बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। मुख्य मार्ग किनारे स्थित यह गड्ढा राहगीरों, स्कूली छात्रों और दुकानदारों के लिए खतरा बना हुआ है। बरसात में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे चलते कई ल