बरेली: बरेली में दबंगों का कहर, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, मकान में कब्जे का आरोप, पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर सवाल
बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के कुछ दबंगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। मामला बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के अरंगाचांदपुर गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता रुखसार पत्नी राजिक हुसैन का आरोप है कि 24 अप्रैल की सुबह कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी