खगड़िया: निमियाही बहियार में लापता किसान का शव मिला, जंगली जानवरों ने शव को किया क्षत-विक्षत
खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर मंडल टोला निवासी किसान जेठू मंडल का शव सोमवार दिन के 3:00 बजे को निमियाही बहियार से बरामद किया गया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव के जेठू मंडल बीते शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मकई का खेत देखने के लिए निमियाही बहियार गए थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। परिजनों ने काफी