तिर्वा: तिर्वा क्षेत्र में 48 घंटे से बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, धान, बाजरा और मक्का की फसल बर्बादी की कगार पर
Tirwa, Kannauj | Sep 26, 2026 तिर्वा। कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील क्षेत्र में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ठठिया, तिर्वा और इंदरगढ़ क्षेत्र में खेतों में पानी भरने से धान, बाजरा और मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई खेतों में फसलें पानी में गिर गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की चिंता सता रही है।