जहानाबाद: स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रक्तसेवा द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान ।
लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि अंतर्गत जहानाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रक्त सेवा के द्वारा मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान किया गया। रक्त सेवा की सदस्या अनुराधा पाठक ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जीवन बचाएं रक्तदान देश बचाए मतदान के संदेश के साथ रक्त का दान किया ।