मंझिआंव: मझिआंव: ससुराल में युवक की हत्या का आरोप, हादसे का रूप देने की कोशिश
मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय प्रकाश चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई अनिल चौधरी ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंककर दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है।अनिल चौधरी ने बताया कि रिश्तेदार राजेंद्र चौधरी का फोन आया।