कक्षा में पढ़ाया, अब किताब भी लिख डाली! 📚✍️ शिक्षकों की ‘आत्मज्योति’ ने बटोरा सम्मान
गुरु की कलम चली तो ‘आत्मज्योति’ का जन्म हुआ! ✍️📖
शिक्षक दिवस पर बक्सर के फाउंडेशन स्कूल में कुछ ऐसा हुआ, जिसने गुरु-शिष्य परंपरा को एक नया रंग दे दिया.
फाउंडेशन स्कूल एवं जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के शिक्षकों और प्रोफेसरों ने अपनी लेखनी से तैयार की ‘आत्मज्योति’. इसमें शिक्षकों के अनुभव, विचार, संवेदनाएं और रचनात्मक सोच को शब्दों में जगह मिली है.
भव्य विमोचन समारोह में डी.डी.सी., बक्सर सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई शिक्षक, प्राचार्य और निदेशक शामिल हुए. विद्यार्थियों की शानदार कुचिपुड़ी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.
शिक्षक सिर्फ बच्चों का भविष्य नहीं बनाते, जब उनकी कलम चलती है तो समाज का भविष्य भी लिखती है. ❤️📚
📍 बक्सर | शिक्षक दिवस
#आत्मज्योति #शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #गुरु #शिक्षक शिक्षा बक्सर बक्सरटॉपन्यूज बक्सरन्यूज �
Buxar, Buxar | Sep 6, 2026