बस्तर: बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान जारी, 28,000 से अधिक हैंड पंप होंगे जीवाणु मुक्त
Bastar, Bastar | Jun 22, 2026 जगदलपुर 22 जून 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जगदलपुर मंडल द्वारा बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में सघन क्लोरीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। वर्षा ऋतु के पूर्व शुरू किए गए इस अभियान के तहत स्थापित हैंडपंपों और नल जल योजनाओं का व्यापक स्तर पर क्लोरीनेशन किया जा रहा है। अभियान के दौरान