बिंदकी: बिंदकी में डेढ़ लाख रुपए कीमत के एक्सपायरी डेट के बिस्कुट नष्ट किए गए, जो जनगणना प्रशिक्षण में दिए गए थे
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे मां ज्वाला देवी मंदिर के पास गड्ढा खोदकर लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के एक्सपायरी डेट के पारले बिस्कुट आदि नष्ट कराए गए। इस मौके पर अधिकारी मौजूद रहे। बताते चले कि एक दिन पहले मंगलवार को बिंदकी के अभय प्रताप डिग्री कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण के द्वारा शिक्षकों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट दिए गए थे।