लोहरदगा: लोहरदगा का महाधिवेशन छोटानागपुर के श्रमिक आंदोलन को देगा नई मजबूती: निशीथ जायसवाल, अध्यक्ष इंटक यूनियन
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मैदान में आगामी 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का भव्य महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम 4:00 बजे यूनियन कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा की गई।