सासनी: गांव लुटसान में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ी विवाहिता ने किया हंगामा, करीब 3 घंटे तक चला हंगामा
Sasni, Hathras | Apr 29, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक विवाहिता करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 3 घंटे तक विवाहिता ने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी, इलाका पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। विवाहिता को टावर पर देख स्थानीय लोगों व राहगियों के होश उड़ गए।