नरवल: महाराजपुर में डीसीएम ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में डीसीएम ने बाइक सवार दो लोगों को रविवार देर रात टक्कर मार दी।दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए।थाना प्रभारी संजय पांडे ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी दी इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई।उसका साथी जयप्रकाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।