नरवल: महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत नवल मोड़ के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराई, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार 4:00 बजे एमएम नरवल मोड़ के पास बाइक सवार ईशु शुक्ला उर्फ आलोक शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कानपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। राहगीरों ने निजी वाहन से घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।