आबूरोंड नेशनल हाईवे 27 पर चांदमारी कट के पास मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना शहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को तुरंत आकराभट्टा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया