रायबरेली: विगब्योर स्कूल के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विगब्योर स्कूल के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा। बाइक सवार अमरजीत के गिरने से उसके सर पर गंभीर रूप से चोट आई, स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया जिला अस्पताल। जिला अस्पताल में भर्ती कर घायल युवक का किया जा रहा इलाज।