जगदलपुर: जगदलपुर में कल शुक्रवार को होगा श्रमिक सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों के हाथों होगा हितग्राहियों का सम्मान
जिला मुख्यालय में कल शुक्रवार को श्रमिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पंजीकृत श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 10 अप्रैल को जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।