गोपालगंज: कतालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान झुलसा, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रविवार की शाम 6:00 बजे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर की देखरेख में किसान का इलाज किया गया।मिली जानकारी के अनुसार अरुण दास अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।