देवघर: चरकी पहाड़ी मोड पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी मोड़ पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए देवघर से सदर अस्पताल लाया गया ।घटना के संबंध में घायल झोपा गांव निवासी श्रवण कुमार राय ने बताया कि किसी काम से सरैयाहाट जा रहे थे। उसी क्रम में पीछे से अज्ञात बाइक चालक ने धक्का दे दिया।