देवघर: जलखोरिया गांव के जंगल में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
चकाई थाना क्षेत्र की जलखोरिया गांव के जंगल में रविवार को जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि अनिल दास जंगल में दातून तोड़ने के लिए गया था इसी दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया।