देवघर: पूर्व रेलवे जीएम और आसनसोल डिवीजन के डीआरएम ने जसीडीह, बैद्यनाथ धाम और देवघर स्टेशन का किया निरीक्षण
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर और आसनसोल डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने शनिवार को जसीडीह, बैद्यनाथ धाम और देवघर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा ताकि रेल यात्रियों को जल्द से जल्द स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिल सके।