रायबरेली: रायबरेली के राजा राम मौर्य ने 70 वर्ष की आयु में पाली भाषा में हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, पेश की मिसाल
Raebareli, Raebareli | Apr 24, 2026
24अप्रैल2026समय11:40पर कहते हैं कि सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती और इस बात को सच कर दिखाया है रायबरेली के रहने वाले राजाराम मौर्य ने। 70 वर्ष की आयु में, जहाँ लोग अक्सर आराम की जिंदगी चुनते हैं, वहीं गुरुवार को आए यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में राजाराम मौर्या ने पाली भाषा से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपनी काबिलियत साबित की है।