शिवसागर: शिवसागर थाना क्षेत्र के बेरुकही गाँव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चार लोग हुए घायल
शिवसागर थाना क्षेत्र के बेरुकही गाँव मे आज शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो मे जमकर मारपीट हो गई। जहाँ इस मारपीट मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के सभी घायलों को बेहतर ईलाज को लेकर सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है।जहाँ ईलाज कर रहे डॉक्टर ने एक की स्थिति काफ़ी चिंता जनक बताया है।